वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी। हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे पर बीते बुधवार को आंधी में सील भवन की तीसरी मंजिल से दीवार गिर गई थी। इसकी चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी, जबकि चार जख्मी हो गए थे। प्रकरण में नियमों के उल्लंघन में वीडीए ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी थी, हालांकि शुक्रवार तक केस दर्ज नहीं हुआ। वीडीए प्रशासन की ओर से तहरीर में बताया गया था कि भवन को दो बार सील किया था। भवन स्वामी रामेश्वर तिवारी की ओर से स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन करते हुए निर्माण कराने पर एक मई 2025 को कार्रवाई की गई थी। यह भी पढ़ें- हादसे में पहले हत्या का आरोप, फिर इनकार इसके बाद निर्माण जारी रखने की शिकायत पर 12 मार्च 2026 को भवन सील किया गया था। पहली बार उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 और दूसरी बार धारा 28 (क) में कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.