शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- वीडीएफ कांवेंट स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 7 के छात्रों ने कार्यक्रम का संचालन किया। शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई, इसके बाद रंगारंग प्रस्तुतियां और मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। गेम्स में आरोही और माही वर्मा विजेता रहीं। आरोही और दीपक को मास्टर एवं मिस फेयरवेल चुना गया। नंदिनी, आकृति, परी, मानसी और आराध्या समेत अन्य छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को टाइटल और उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्या प्रीति आनंद ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...