वीडियो से आहत होकर जान देने वाले कर्मचारी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, अगस्त 11 -- देहरादून। दून अस्पताल में एक वीडियो वायरल होने पर फांसी लगाकर जान देने वाले सफाई कर्मचारी को दून अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई। पंचम तल पर आयोजित शोकसभा में मृतक की आत्मा की शांति को मौन धारण किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि वह बेहद सज्जन और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। एक वीडियो वायरल होने से उन्होंने मौत को गले लगा लिया। प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल, पीआरओ दिनेश रावत, कर्मचारी नेता अशोक कुमार, विष्णु प्रसाद, राहुल कुमार, कपिल कुमार समेत अन्य डॉक्टर एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार नालापानी शमसान घाट में कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.