कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, संवाददाता। मूलगंज में नशेबाजों ने दो पार्षदों से गाली-गलौज कर अभद्रता की। इतना ही नहीं क्षेत्र में वर्चस्व कायम रखने के लिए आरोपितों के एक साथी ने पार्षद के साथ बदतमीजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि, आपका अपना अखबार ''''हिन्दुस्तान'''' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।काहूकोठी कलक्टरगंज निवासी पार्षद अमित गुप्ता के अनुसार रविवार की शाम अपने साथी पार्षद आदर्श गुप्ता के साथ मूलगंज में बिछाई जा रही पाइपलाइन का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में राजा गुप्ता अपने साथी आलोक चौरसिया उर्फ अमित और दीपक कश्यप के साथ नशे की हालत में बीच सड़क पर आ गए और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपितों ने धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपितों के ख...