प्रयागराज, अगस्त 25 -- तीन दिन के अंदर नवाबगंज थाने के तीन सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। इन सिपाहियों पर हिस्ट्रीशीटर के साथ वीडियो वायरल होने पर विभागीय जांच में गलत कृत्यों में संलिप्त होने का आरोप सामने आया था। डीसीपी यमुनानगर की कार्रवाई से थाने के पुलिस महकमे में खलबली मची है। डीसीपी ने मातहतों को किसी भी तरह के गलत कृत्यों में संलिप्त होने पर विभागीय कार्रवाई की हिदायत दी है। चार-पांच दिन पहले नवाबगंज थाने के एक सिपाही का हिस्ट्रीशीटर के साथ शराब का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसको संज्ञान में लेते हुए डीसीपी यमुनानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने कांस्टेबल शिलिष कुमार को निलंबित किया गया था। हालांकि बाद में अन्य वीडियो में थाने के हेड कांस्टेबल अतिंद्र शुक्ला और कांस्टेबल अब्दुल आरिफ की संलिप्तता भी स...