देवरिया, अगस्त 22 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चुरिया नदौली के रहने वाले सेना जवान के धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद लार पुलिस सक्रिय हो गई और घर जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि मामला न्यायालय से जुड़ा होने के चलते पुलिस समझा-बुझाकर लौट आई।एक दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वर्दी वाला युवक अपना नाम वीर बहादुर सिंह बता रहा है। साथ ही वह अपना गांव चुरिया नदौली बता रहा है। उसका कहना है कि इस समय वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। वह सीएम से अप्रैल माह में मिल चुका है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है। घर पर मां व बहन है, पट्टीदार परेशान कर रहे है। मैं देश सेवा करूँ या फिर परिवार की चिंता करूं। अगर न्याय नहीं मिला तो पट्टीदार को गोली मारनी पड़ेगी या फिर खुद को मारनी पड़ेगी। वीडियो वायरल होते ही लार क...