वीडियो वायरल की धमकी दे पूर्व जिपं अध्यक्ष से मांगे 15 लाख
लखनऊ, मई 29 -- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव की फोटो लगाकर जालसाजों ने एडिटेड आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें भेजा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध पर हत्या की धमकी दी। आरोप है कि जालसाज 40 दिन तक उन्हें व्हाट्सएप काल कर रंगदारी का दबाव बनाते रहे। डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, बुद्ध विहार निवासी विजय बहादुर यादव ने बताया कि 16 मार्च को उनके पास व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया। वीडियो में उनका चेहरा लगाकर एडिट कर आपत्तिजनक बनाया गया था। इसके बाद व्हाट्सएप काल आई। फोन करने वाले ने वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देते हुए। 15 लाख रुपये की मांग की। कहा कि जबतक 15 लाख की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.