धनबाद, जुलाई 18 -- सिंदरी/चासनाला, प्रतिनिधि। रामकनाली ओपी क्षेत्र के खेपचाटांड के एक नाबालिग सहित तीन युवकों के साथ चासनाला पुल के नीचे मारपीट और उनका नग्न वीडियो वायरल होने के मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। उक्त तीनों युवकों पर पाथरडीह की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक ज्यादती करने का आरोप लगा है। गोशाला ओपी पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को 20 वर्षीय आरोपी जयदेव मल्लिक अपने साथी मिहिर मल्लिक (18) और एक नाबालिग लड़के के साथ पाथरडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था। यह भी पढ़ें- कतरास के तीन युवकों को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल तीनों पर वहां की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय कुछ युवकों...