इटावा औरैया, अप्रैल 15 -- भरथना। थाना क्षेत्र में ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। कस्बा चौकी प्रभारी तनमय चौधरी ने बताया कि एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह करीब दस बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नीतेश कुमार शाक्य को भोली चौराहे के पास रमायन मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कार्रवाई पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...