बुलंदशहर, मार्च 19 -- सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होने का जुनून अब युवाओं की जान पर भारी पड़ रहा है। बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवतियों ने दोनों हाथ छोड़कर स्कूटी चलाई। स्कूटी के पीछे रोडवेज बस भी हाईवे पर दौड़ रही थी। कुछपल के लिए स्कूटी डगमगाई, जिसके बाद युवती ने हैंडिल पकड़कर उसे संभाला। कुछ सेकेंड की देरी उनकी जान ले सकती थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए 23 हजार रुपये का चालान किया है। गुरुवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो को बुलंदशहर-अनूपशहर रोड का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक रोडवेज बस के सामने एक स्कूटी पर दो युवतियां चल रही हैं। स्कूटी चला रही युवती हैंडिल से अपने दोनों हाथ हटा देती है। स्कूटी के आगे चल रहे किसी अन्य वाहन से इसकी रील बनाई जाती है। हैंडिल छोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.