हमीरपुर, अप्रैल 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेटियों को बोझ समझने की सोच पर एक परिवार ने करारी चोट की है। बेटी के जन्म का ऐसा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद नवजात बेटी को परिजन गाड़ियों के काफिले के साथ लेकर घर पहुंचे। इस दौरान गाड़ियों के आगे डीजे और ढोल-नगाड़े बजाते हुए युवक चल रहे थे। घर के दरवाजे पर शानदार आतिशबाजी हुई। रास्ते में फूल बिछाए गए। इस पूरे जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी अभय की पत्नी रेखा ने 29 मार्च को एक निजी अस्पताल में पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार ने बेटी के आगमन को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां शुरू कर दीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.