बुलंदशहर, मई 5 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के स्याना रोड स्थित ग्राम इमलिया के पास स्टेट हाईवे पर युवकों ने चलती कार और बाइक पर जानलेवा स्टंट किए। इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में एक कार और कुछ बाइकों पर सवार युवक बेखौफ होकर सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हवा में हाथ लहरा रहे हैं, तो वहीं कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर संतुलन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इन युवकों की इस हरकत से न केवल उनकी अपनी जान को खतरा है, बल्कि हाईवे पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी यह बड़ी परेशानी का सबब बना रहा। सरेराह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.