बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- खानपुर। क्षेत्र के गांव सीकरी के एक संवलियन स्कूल से सामने आए वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में स्कूली बच्चे यूनिफॉर्म पहने हुए पानी के टैंक की सफाई करते नजर आ रहे हैं। कोई टैंक के अंदर उतरकर गंदगी साफ कर रहा है तो कोई बाहर खड़े होकर मदद करता दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आते ही अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने इसे सीधे-सीधे बच्चों का शोषण करार देते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- गर्मी से कन्या मध्य विद्यालय मलयपुर की तीन छात्राएं हुईं बेहोश अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे ऐसे काम कराना बेहद शर्मनाक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.