बिजनौर, दिसम्बर 18 -- अफजलगढ़। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी उर्फ सौंपरी में चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पेड़ से बांध कर मारपीट की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराया। गुरुवार दोपहर अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी उर्फ सौंपरी में एक युवक चोरी की नीयत से घर में घुस गया। ग्रामीणों ने उसे चोरी करते हुए पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। ग्रामीण रविंद्र ने घर में चोरी के संबंध में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मोहित तेवतिया और विकास कुमार ने आरोपी को मुक्त कराया। हिरासत में लेकर चोरी के सामान सहित थाने ले गए। युवक की शिनाख्त गांव के ही लोकेंद्र सिंह (25 साल) के तौर पर की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.