हापुड़, फरवरी 9 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दस्तोई रोड स्थित आदर्श नगर कालोनी के पास कुछ युवकों ने मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को घर से बुलाकर खेतों में ले जाकर अमानवीय तरीके से मारपीट कर दी। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आनन फानन में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक किसी बहाने से पीड़ित युवक को उसके घर से बुलाकर दस्तोई रोड पर खेतों में ले गए। आरोप है कि वहां उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए युवक को जबरन मुर्गा बनाया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की पीठ के ऊपर ईंट रखकर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की जा रही है। इतना ही ...