बुलंदशहर, मार्च 30 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ में पुलिस पर मुफ्त में खाना मांगने का आरोप लगा है और खाने में मलाई चाप ऑर्डर डिलीवर न करने पर होटल संचालक से गाली गलौज और अभद्रता की गई। आरोप है कि बौखलाकर रात 9:00 बजे ही पुलिस ने होटल बंद करा दिया और उसे जेल भेजने की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं, अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल चौधरी का कहना है कि होटल संचालक अवैध रूप से शराब पिलाता है और होटल पर आए दिन झगड़े होते हैं। रविवार को भी यहां झगड़ा हुआ। मुफ्त में खाना मांगने का आरोप निराधार है। अमरगढ़ निवासी जितेंद्र पुत्र नरेश गांव में होटल चलाता है। पीड़ित का आरोप है चौकी पुलिस आए दिन उससे मुफ्त में भोजन मांगती है। आरोप है कि शनिवार को एक पुलिसकर्मी ने चौकी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.