सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से जुड़ी महिलाओं का शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में हंगामा करने और अपने ही दल के एक पदाधिकारी के साथ धक्कामुक्की और थप्पड़ बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि गंगोह ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत सहायक के वेतन से जुड़े मामले को लेकर सुभासपा से जुड़ी कुछ महिला कार्यकर्ता डीपीआरओ कार्यालय पहुंचीं थीं। इनमें मुजफ्फरनगर और शामली से आई पार्टी पदाधिकारी भी शामिल थीं। उस समय डीपीआरओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जिसके चलते महिलाओं में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कार्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हंगामे के दौरान महिलाओं ने कार्यालय ...