उन्नाव, मार्च 16 -- बीघापुर। बाजपेईखेड़ा सिकंदरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच रविवार को हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी बीघापुर में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बाजपेईखेड़ा गांव निवासी पंकज पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके परिवार की भूमि पर यूकेलिप्टस के पेड़ों की बाग खड़ी है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के केशन ने विवादित भूमि पर खड़ी बाग को चोरी-छिपे बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शु...