सहारनपुर, जनवरी 30 -- शहर के खाताखेड़ी स्थित इब्राहिमपुरा कॉलोनी में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव हो गया। लात-घुसे चलने और पथराव से कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इब्राहिमपुरा कॉलोनी में किसी बात को लेकर शकील और शाहरूख पक्ष में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए। पत्थर चलने से लोग इधर-उधर भागने लगे और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.