बुलंदशहर, फरवरी 26 -- जहांगीराबाद अनाज मंडी परिसर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य पर स्थानीय व्यापारियों ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता व व्यपारी रिंकू राणा के नेतृत्व में व्यापारी मौके पर पहुंचे और घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। व्यापारियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन यहां मानकों की अनदेखी की जा रही है। रिंकू राणा ने ठेकेदार को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और आवश्यक होने पर जांच की मांग भी की जाएगी। मंडी के व्यापारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.