बिजनौर, अप्रैल 12 -- नहटौर। धामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने एक युवक और उसके साथियों पर अकारण गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के प्रधान दानिश अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 8 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में शामिल होने बैंक्विट हॉल पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद फरमान पुत्र युसूफ निवासी सदरूद्दीन नगर ने उनसे बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। प्रधान का आरोप है कि आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.