बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। थाना नूरपुर क्षेत्र के राजा का ताजपुर अंतर्गत गांव जमालपुर किरत में रविवार देर रात चोरी की वारदात होते-होते टल गई। ग्रामीणों की सतर्कता से एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को खंभे से बांधकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना नूरपुर क्षेत्र के राजा का ताजपुर अंतर्गत गांव जमालपुर किरत में रविवार रात करीब दो से तीन चोर एक बंद पड़े मकान में चोरी की नीयत से घुस गए। घर के अंदर आहट सुनकर आसपास के लोग जाग गए और शोर मचाना शुरू कर...