बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- शिकारपुर कोतवाली के गेट पर एक युवक ने रील बनाई है। रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में युवक में गाना बज रहा है- 'स्वागत करो हमारा हम जेल से आए हैं'। युवक के अंदर पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस से निडर होकर रील बनाई है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया जिस समय युवक शिकारपुर कोतवाली के गेट पर रील बना रहा था उस समय शिकारपुर कोतवाली पुलिस कहां पर थी। रील बनाने वाला युवक कस्बा शिकारपुर के महौल्ला मुफ्तीवाड़ा का बताया जा रहा है। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया है कि वायरल वीडियो का संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...