सहारनपुर, अप्रैल 18 -- सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के आसपास से गुजर रही ट्रेन संख्या 15904 (चंडीगढ़-दिब्रूगढ़) में एक किन्नर द्वारा यात्रियों से अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ अंबाला डिवीजन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोच के अंदर किन्नर यात्रियों से बहस करता, गाली-गलौज करता और धक्का-मुक्की करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह फोन पर किसी को बुलाने की धमकी देता भी दिखाई दे रहा है, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों का आरोप है कि किन्नर ने महिलाओं और बच्चों के सामने अश्लील हरकतें भी कीं। वीडियो में उसे सहारनपुर स्टेशन पर उतरने की बात कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.