बुलंदशहर, फरवरी 26 -- र्जा, संवाददाता। क्षेत्र के पहासू रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर वैल्डिंग का कार्य करने के दौरान मजदूर को करंट लग गया। इस दौरान एक युवक ने मजदूर के सीने को दबाते हुए सीपीआर देकर जान बचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मुर्तजाबाद निवासी अफसर वैल्डिंग करने का कार्य करता है। गुरुवार को वह पहासू रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर वैल्डिंग का कार्य कर रहा था। जहां वह बिजली की चपेट में आ गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। घटना होती देख लोगों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित एक युवक ने सीने को दबाते हुए उसकी जान बचाई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। करंट लगने के बाद बेहोश मजदूर के सीने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.