उरई, अप्रैल 8 -- एट। संवाददाता एट क्षेत्र के ग्राम अकोड़ी बैरागढ़ में बुधवार दोपहर एक युवक को खेत की मेड़ से निकलने पर दो लोगों ने सरेआम धुन दिया। सारेआम मारपीट से आहत युवक ने कुछ दूर कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है जबकि घटना को लेकर अभी पीड़ित पक्ष में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।बुधवार दोपहर को थाना एट क्षेत्र के ग्राम अकोड़ी बैरागढ़ प्रदीप बरार 23 वर्ष पुत्र रिंकू बरार गांव के बाहर खेत से गुजर रहा था। इसी दौरान वह कथित रूप से कल्लू पटेल की खेत की मेड़ से निकल गया। इसी बात को लेकर दो लोगों ने उसे रोककर मारपीट की। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद प्रदीप आरोपियों के...