हापुड़, फरवरी 16 -- सीएचसी परिसर में शराब के जाम छलकने का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल होने पर जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गढ़ के मीरा रेती क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग गिलास में शराब भरकर आपस में जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र से जुड़े लोगों में चर्चा का विषय बनने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल हो रही संबंधित वीडियो में कई युवक मेज पर बोतल और गिलास में शराब भरकर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उक्त वीडियो कितनी पुरानी और उसमें कितनी सच्चाई है, इसकी हिंदुस्तान कोई भी पुष्टि नहीं कर रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.