हाथरस, मई 1 -- सासनी l पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार रहे जगदीश कुमार शर्मा की तस्वीर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स से की गईं छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है l वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वार्ष्णेय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उसमें पूर्व चेयरमैन को सलाखों के पीछे खड़ा हुआ दिखाया गया है। इसे लेकर पूर्व चेयरमैन के पुत्र ने कोतवाली सासनी में तहरीर दे दी है। कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वार्ष्णेय ने दिवंगत पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार जगदीश कुमार शर्मा का फोटो अशोभनीय तरीके से इंस्टाग्राम पर डाल दिया था l यह फोटो ए आई से जारी कराया गया था l कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष के इंस्टाग्राम पर जगदीश कुमार शर्मा की तस्वीर आपत्ति देखकर लोगों ने निंदा करनी शुरू कर दी l राजीव वार्ष्णेय की इंस्टाग्राम पर डाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.