पीलीभीत, मार्च 23 -- पूरनपुर। एक युवक ने वीडियो बनाकर कहा कि जिंदगी से परेशान हो गया अब जीने का मन नहीं करता। उसके बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सीसीटीवी फुटेज से चार दिन बाद युवक की मौत का राज खुला। परिजनों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के रहने वाले 21 वर्षीय गौरव तिवारी पुत्र राजेश तिवारी की 19 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में हालत में बिगड़ गई थी। परिजन गौरव को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों को उसकी मौत होने की वजह पता नहीं चल सकी। उन्होंने गौरव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मरने से पहले गौरव ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। जिसमें उसने कहा कि वह जिंदगी से परेशान है। अब जीना नहीं चाहता। उसने कहा कि जब तक परिजनों को वीडियो मिलेगा तब तक वह दुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.