औरैया, जनवरी 28 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कार्यालय के सामने वीडियो बना रहे एक युवक के साथ दारोगा द्वारा की गई मारपीट के मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार को सौंपी गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए थे। घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। अटसू चौकी क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में गली निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक युवक मौके पर मौजूद ईओ से सवाल पूछते हुए वीडियो बना रहा था। तभी वहां तैनात एक उपनिरीक्षक अचानक उग्र हो गया और युवक के साथ थप्पड़, लात-घूंसे चलाते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वीडियो में युवक बार-बार यह कहते हुए नजर आ रहा है कि उसके मोबाइल से लाइव रिकॉर्डिंग हो रही है, इसके बावजूद दारोगा नहीं रुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.