बलिया, मई 4 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने में सोमवार को उस वक्त हलचल मच गयी जब एक युवक ने एसआई को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि वहां पर मौजूद जवानों ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।इलाके के जेठवार याकूबपुर गांव के संतोष राजभर और अमित यादव के बीच मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत अमित ने एसडीएम रसड़ा से की थी। उप जिलाधिकारी ने पुलिस को दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया था। सोमवार को पुलिस के बुलाने पर अमित और संतोष दोनों थाने पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- झगड़े का वीडियो बना रहे दुकानदार को दारोगा ने सरेआम पीटा, वीडियो वायरल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही थी। इस दौरान अमित अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। बताया जाता है कि थाना परिसर में वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.