वीडियो बनाने से मना करने पर मारपीट कर धमकाया
बस्ती, जून 3 -- बस्ती। छावनी पुलिस ने अमोढ़ा खास गांव में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। अमोढ़ा खास के बद्री का पुरवा निवासी गायत्री का आरोप है कि विपक्षियों को वीडियो बनाने से मना किया तो भड़क गए। उन्हें, उनकी ननद व भाभी को मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए धमकाया। मारपीट में भाभी के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पूजा और सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर मारपीट, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.