गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने सड़क पर जलते हुए कैंटर को देखकर अपनी बाइक रोकी और उसका वीडियो बनाने लगा। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसके पास आया और उसे थप्पड़ मार दिया। साथ ही कहा कि पानी की बाल्टी लेकर आ। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। युवक ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। जब इस मामले में उस पुलिसकर्मी से बात की गई, तो उसने थप्पड़ मारने की बात से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी ने कहा कि उसने सिर्फ मदद करने के लिए कहा था。

पुलिसकर्मी की प्रतिक्रिया एसीपी ट्रैफिक सतपाल सिंह ने कहा कि जांच में जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इसी पुलिसकर्मी का एक और वीडियो सामने आया है कि जिसमें वह क...