लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- कोतवाली सदर के एक गांव में घर में घुसकर वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाली सदर के गांव बुढना पुर निवासी दौलतराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पड़ोस में रहने वाली महिला के घर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पिपरा मरोड़ा निवासी एक युवक आता जाता रहता है। आरोप है कि रविवार की रात वह युवक शराब के नशे में धुत होकर उसके घर घुस आया। और महिलाओं की वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा। और असलहा लहराते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर चौकी पुलिस को दे दी है। इलाके के गांव सिसौना निवासी आजाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को कोतवाली सदर के गांव ओद रहना निवासी ए...