बरेली, अप्रैल 27 -- सुभाषनगर क्षेत्र में वीडियो बनाने के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट करने घायल कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर में नेकपुर हाथीखाना निवासी अर्जुन कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे उनके बड़े भाई मुकेश कुमार घर की छत पर खड़े होकर मोबाइल चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीचे खड़े मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर पड़ी, जो आपस में झगड़ा कर रहे थे। उन लोगों ने मुकेश कुमार पर वीडियो बनाने का शक जताते हुए धमकी दी और फिर पथराव करते हुए उनके घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए उनके भाई से लाठी-डंडों से मारपीट की। इस मामले में उन्होंने नेकपुर हाथीखाना के राम उर्फ मिलन, सौरभ कोली, देशराज, लखन, विजय और जॉनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ...