गोरखपुर, जून 8 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के जंगल सरया बेलवरिया गांव में गाली-गलौज का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के देवेन्द्र शर्मा ने आरोप लगाया कि छह जून की सुबह वह परिवार के साथ घर की छत पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी सीताराम यादव गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सीताराम यादव समेत आठ लोग लाठी-डंडा और फावड़ा लेकर उनके घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- जवाहरनगर जमीन विवाद में दोनों पक्षों पर केस, 18 नामजद समेत कई अन्य आरोपी इस घटना में परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष के सीताराम यादव ने आरोप लगाया कि उसी दिन शाम...