एटा, अप्रैल 4 -- सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक जनपद फर्रूखाबाद का निकला। नोएडा से परिजनों को बिना बताए बहन के घर पहुंच गया था। आरोप है कि यहां से किसी लड़की को लेकर चला गया था। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला फर्रूखाबाद थाना मेरापुर के गांव नगला घुबइया निवासी राहुल (22) पुत्र इंस्पेक्टर सिंह नोएडा में नौकरी करता था। चार दिन पहले बिना बताए नोएडा से चला आया था। राहुल घर न जाकर बहन के घर मैनपुरी के गांव बदनिया पहुंच गया था, इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। शनिवार सुबह थाना जसरथपुर के गांव नथुआपुर के पास पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर जसरथपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जेब मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.