अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के गंभीरपुरा में सोमवार की रात एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मां काम पर गई थी। वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोहल्ला गंभीरपुरा निवासी सुमित (25) पुत्र अनिल शर्मा स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था। पिता सात साल से अलग दिल्ली में रह रहे हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। मां घरों में काम करती है। रोजाना की तरह सोमवार की रात मां काम पर गई थी। यह भी पढ़ें- सैरपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी तभी सुमित ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मोबाइल से वीडियो भी बनाया। जिसमें वह जीने से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। मां घर लौटी तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.