आगरा, जनवरी 22 -- हरीपर्वत क्षेत्र में एक युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि युवक ने युवती की वीडियो उसकी भाभी को भेज दी। इसके बाद वह युवती पर उसकी भाभी से मुलाकात कराने का दबाव बनाने लगा। धमकी से युवती अवसाद में चली गई। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रिश्तेदार के यहां खाना बनाने जाती थी। वहीं, रिश्तेदार की बहू ने बेटी की बातचीत संजीव यादव नामक युवक से कराई। आरोप है कि संजीव यादव ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.