फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद। ईस्माइलपुर के शिव एंक्लेव पार्ट-एक में पुश्तैनी घर के विवाद से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने फंदा लगाकर जान देने से पहले एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसमें उसने अपने भाइयों और भाभियों पर पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के सौतेले भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद असलम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के लोहजर गांव का रहने वाला था। वह फरीदाबाद के ईस्माइलपुर स्थित शिव एंक्लेव पार्ट-एक में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता था और तीन बच्चों का पिता था। पिछले कई माह से उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में थे।बताया जा रहा है कि असलम का अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.