हाथरस, दिसम्बर 12 -- हाथरस। मुरसान क्षेत्र के आयुष डॉक्टर शुक्रवार को एसपी से मिले। उन्होंने एसपी से शिकायत की है कि मुरसान क्षेत्र की एक महिला वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालती है। फिर चौथ मांगती है। डॉ विवेक सिसोदिया, डॉ अतीक सलमानी, डॉ पुष्पेन्द्र कौशिक सहित अन्य डॉक्टर इकठठा होकर एसपी से मिले। उन्होंने कहा है कि कुछ समय से एक महिला अपने पति के साथ डॉक्टरों के पास पहुंचती है। उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर डालती है। जो लोग उसे धमकाने में आकर पैसा दे देते है। उनकी वीडियो हटा देती है। इस महिला के आंतक से सभी डॉक्टर परेशान है। डॉक्टरो ने एसपी को उस महिला का नाम और मोबाइल नंबर दिया है। उनसे मांग की है कि इस प्रकरण में जांच कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...