बुलंदशहर, मई 17 -- कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव कसेर स्थित एक आम के बाग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना से पहले दोनों ने कथित तौर पर सुसाइड का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेज दिया, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। वीडियो मिलने के तुरंत बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में फंदे से नीचे उतारकर डिबाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक युवती की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है और वह कक्षा 9 तक पढ़ी है। यह भी पढ़ें- सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा, फिर फांसी लगाने का प्रयास, प्रेमी युगल की हालत खतरे से बाहर गांव के ही युवक लवकुश के साथ उसका पिछले लगभग दो व...