नोएडा, फरवरी 27 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-66 स्थित गांव में फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर एक युवती ने खुदकुशी कर ली। युवती की बहन ने इस मामले में एक युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से जिला औरेया निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नोएडा में दो बहनों और एक भाई के साथ रहती हैं। तीनों बहन सेक्टर-64 स्थित एक कंपनी में नौकरी करतीं। उनकी एक छोटी बहन को पिछले कुछ दिनों से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव फोन कर परेशान कर रहे थे। वह उसे ब्लैकमेल कर कई बार रुपये भी ऐंठ चुके। युवती को उसकी छोटी बहन ने बताया कि आरोपियों के पास कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं और वह उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से फोन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.