खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान किए गए पथराव मामले में पांच नामजदों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में नगर थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। जिसमें 78 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वही काफी संख्या में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पांच नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान किए गए रोड़ेबाजी में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं स्वच्छता निरीक्षक को रोड़ेबाजी में गंभीर चोटें आई थी। हालांकि वीडियो फुटेज के आधार पर भी उपद्रवियों की पहचान की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.