प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम पर हमला करने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में 40-50 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एंटी करप्शन निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह ने पुलिस को मारपीट का वीडियो क्लिप भी सौंपा है। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिह्नित करने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने फुटेज के आधार पर बुधवार को पीडीए के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की है। एंटी करप्शन निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार की दोपहर पीडीए के कनिष्ठ सहायक अजय कुमार को आवासीय योजना के तहत आवंटित प्लॉट की रजिस्ट्री के एवज में थरवई के कोरसंड निवासी प्राणेंद्र पांडेय से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। आरोप है कि सातवीं मंजिल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.