चम्पावत, मार्च 22 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रविवार को जिला पंचायत सभागार में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि आरएसएस प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डालचंद ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। जोगा सिंह धौनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मानेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी धर्मराज पुरी ने संघ शताब्दी वर्ष के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर वीडियो प्रजेंटेशन के माध्यम से आरएसएस के सेवा कार्यो से परिचय कराया गया। संगोष्ठी में व्यापारियों, शिक्षकों, किसानों, अधिवक्ताओं, स्कूल प्रबंधकों और वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी के संचालन में विभाग संपर्क प्रमुख आनंद ओली, जिला संपर्क प्रमुख रमेश उप्...