मुरादाबाद, फरवरी 28 -- कुन्दरकी में शुक्रवार रात पुलिस चौकी के पास टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के करीब एक घंटे बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। 1 मिनट 9 सेकेंट के वीडियो में वह रंजिश के कारण वारदात को अंजाम देने की बात कहते हुए नजर आया है। उसने तीन-चार गोली मारने की बात कही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी अरमान इंस्टाग्राम पर "अरमानत_डिफाल्टर_444" नाम से आईडी बना रखा है। हत्या के करीब एक घंटे बाद उसने इसी आईडी से एक वीडियो जारी की। वीडियो में वह कहा कि ...मैं मोहम्मद अरमान। मैंने अभी अनीस पाशा को तीन-चार गोलो मारी है। मेरी उसकी आपस की रंजिश थी। ताजमहल चुनाव में उसने एक बार मुझे मारा था। मुझ...