मेरठ, अप्रैल 1 -- थाना लालकुर्ती क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो को लेकर मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। आरोप है कि वीडियो को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर कटाक्ष करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें पांच युवक घायल हो गए, इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया है। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बकरी मोहल्ला निवासी शादाब पुत्र नईम अपने साथियों अमन, जुनेद, सुहैल और समर के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी पांच-छह युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते हमलावरों ने युवकों पर हमला बोला। हमले में एक युवक के सीने और सिर पर गहरे घाव आए। युवक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.