गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी नोटिस के निस्तारण के लिए निर्वाचन विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब जिन मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं, वह निर्धारित नंबर पर वीडियो कॉल कर अपना पक्ष रख सकेंगे। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और बाहर काम करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जिले में अब तक 1,55,882 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें नाम, पते, आयु या अन्य विवरणों में त्रुटि पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पहले मतदाताओं को बीएलओ या संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर सुनवाई करानी पड़ती थी, लेकिन अब वीडियो कॉल के माध्यम से भी दस्तावेज दिखाकर प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। अधिकारियो के अनुसार अब तक 76,558 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। शेष मामलों के निस्तारण के लिए अभियान तेज किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.