नई दिल्ली, मार्च 18 -- बच्चा जैसे ही कोई नई हरकत करता है तो पेरेंट्स तुरंत फोन उठाकर उसे रिकॉर्ड करने लगते हैं। या फिर उन लोगों को तुरंत वीडियो कॉल लगाते हैं। हालांकि, अक्सर पेरेंट्स के मन में सवाल आते हैं कि क्या ऐसा करना सेफ है या नहीं। तो पीडियाट्रिशियन डॉक्टर संतोश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह वीडियो कॉल से जुड़े उन 3 कॉमन सवालों के जवाब दे रहे हैं जो अक्सर पेरेंट्स पूछते हैं। यह भी पढ़ें- रात में कई बार नींद से जागता है बच्चा? डॉक्टर की बात पर दें ध्यान1) क्या हम बच्चे को वीडियो कॉल पर बात करवा सकते हैं? पेरेंट्स अपने बच्चे को फोन से दूर रखना चाहते हैं। इसलिए अक्सर बच्चे के सामने खुद भी फोन चलाने से बचते हैं। लेकिन कई बार दूर रह रहे लोगों से बात करवाने के लिए वह वीडियो कॉल पर बात करवा देते हैं। ल...